Ads Area

E - shram card kaise banaye । ई - श्रम कार्ड कैसे बनाये हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी

 भारत सरकार और रोजगार मंत्रालय की ओर से अगस्त मे एक नई ई - श्रम पोर्टल जारी किया गया है, जिसमे असंगठित क्षेत्रो के कामगार अपना रजिस्ट्रेशन कराकर ई श्रम कार्ड ( E-Shram Card ) बना सकते है, इस पोर्टल से लगभग 45 करोड़ लोगो को लाभ पहुंचेगा। इस श्रम कार्ड को UAN कार्ड के नाम से जाना जाएगा।

ई श्रम पोर्टल क्या है?[ What is E-shram Portal ] 

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारो का एक राष्ट्रीय डाटाबसे बनाने के लिए E-Shram पोर्टल को विकसित किया गया है। इस वेबसाइट के जरिये से श्रमिक अपना श्रमिक कार्ड बनवा पाएंगे और जिन लोगो का ये कार्ड बन जाएगा, सरकार की ओर से उन्हें कई सुविधाएं दी जाएगी, साथ ही श्रमिकों की ओर से शुरु की गई योजनाओं का फायदा सबसे पहले उन्ही लोगो को मिलेगा।

आपको बाता दे की सरकारी कर्मचारी को सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार लाभ दिए जाते है, प्राइवेट कर्मचारियों को जो संगठित क्षेत्र मे कार्य करते है उन्हें EPF और ESIC जैसे योजनाओं का लाभ मिलता है, 

लेकिन असंगठित क्षेत्र मे कार्य करने वाले जैसे ऑटोचालक, मकान, सड़को पर कार्य करने वाले मजदूर, खेती मे कार्य करने वाले, घरों मे कार्य करने वाले मजदूर, ठेला लगाने वाले, ऐसे कामगार जिनको कोई निश्चित रोजगार नहीं है। उनके लिए अब मजदूर कार्ड / ई श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है।  

E -Shram Card Portal     -     Click Here  


ई श्रमिक कार्ड के उद्देश्य -

सभी असंगठित कामगारो का एक डाटाबेस बनाना, जिसमे प्रवासी कामगार, गिग और प्लेटफार्म कामगार, फेरी वाले, घरेलु कामगार क़ृषि कामगार, शामिल है।

असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण जो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रशासित किया जाता है।

प्रवासी कामगारो की स्थिति और पता / वर्त्तमान स्थान औपचारिक क्षेत्र और अनापचारिक क्षेत्र, उनके आवाजाही का पता लगाना। ई - श्रम कार्ड कैसे बनाये 



ई - श्रम मे कौन कौन पंजीकरण कर सकता है

एक असंगठित कामगार

जिसकी आयु 16 वर्ष - 59 वर्ष के बीच हों।

EPFO / ESIC या NPS का सदस्य न हों।


इन्हे भी देखे - छत्तीसगढ़ के निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाये।  


पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज -

  1. आधार कार्ड
  2. आधार से जुड़ा मोबाइल नम्बर
  3. IFSC कोड के साथ बैंक अकाउंट नम्बर
  4. स्वयं की बेसिक जानकरी, नाम, पता


ई - श्रम कार्ड के फायदे [ E-shrm card Benefit ] 

  1. ई - श्रम कार्ड से निम्न का लाभ मिलेगा
  2. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजन (PMSBY ) 
  3. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJBY)
  4. अटल पेंसन योजना
  5. सार्वजानिक वितरण प्रणाली (PDS)
  6. प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण ( PMAY-G)
  7. प्रधानमंत्री श्रम  योगी मान - धन पेंसन योजना ( PM-SYM)
  8. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री - जन आरोग्य योजना ( AB-PMJAY )
  9. बुनकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना


ई श्रम कार्ड से निम्न रोजगार  योजनाओं का लाभ मिलेगा

  • पीएम स्वनिधि
  • मनरेगा
  • दीन दयाल उपाध्याय अत्योदय योजना
  • दीन दयाल उपाध्याय - ग्रामीण कौशल्य योजना
  • प्रधानमंत्री कौसल विकास योजना
  • प्रधानमंत्री रोजगार श्रृंजन कार्यक्रम आदि।


पीएम सुरक्षा बीमा योजना का फायदा मिलेगा, जिसके अंतर्गत आपको 2 लाख रुपये तक एक्सीडेंट बीमा भी दिया जाएगा, इसमें एक साल का प्रीमियम सरकार की ओर से दिया जाएगा।

प्रवासी वर्कर्स का डाटाबेस - एक राज्य से दूसरे राज्य मे कमाने जा रहे कर्मचारिय का डाटा एकत्रित करना।

ट्रेनिंग की व्यवस्था किया जाएगा - इसमें आपको विभिन्न प्रकार व्यवसाय की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमे आप आसानी से काम सीखेंगे ओर आपको रोजगार मे मदद मिलेगा।


ई - श्रम कार्ड कैसे बनाये [ How to Apply for E-shrma Card]-

-सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाये ( Click Here )

-सेल्फ रजिस्टर टैब पर click kare।

-Aadhar से जुड़े नम्बर से  OTP के जरिये लोग इन करें, आधार नम्बर दर्ज करें।

-अगली स्क्रीन पर जानकारी दिखेगी उसे एक्सेप्ट करें।

-अब आपको फॉर्म भरना होगा।

-पहला फॉर्म व्यक्तिगत जानकारी का होगा।

-आवासीय डिटेल्स का फॉर्म भरना होगा।

-शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देनी होंगी।

-अपनी सभी डिटेल चेक करके save कर दे।


सेलेक्ट करें क्या करना चाहते है

-आपको किस तरह का काम करना है

-पोर्टल पर दी गई list  मे अपना कार्य क्षेत्र सेलेक्ट कर सकते है।

-बैंक अकाउंट की डिटेल भर दे, नाम ओर बाकि डिटेल्स डाल दे।

-अब ओके के बटन को दबाये।

-मोबाइल पर OTP सेंड किया जाएगा, इसे भरने के बाद आपका कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। 




Post a Comment

0 Comments

Advertising